- Hindi News
- एनडीए हो या यूपीए सभी युवाओं को देते हैं धोखा: इन्नौस
एनडीए हो या यूपीए सभी युवाओं को देते हैं धोखा: इन्नौस
बेरमो | इंकलाबीनौजवान सभा बोकारो जिला का तीसरा सम्मेलन गांधीनगर ऑफिर्स क्लब में हुआ। यहां मुख्य अतिथि भाकपा राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि देश के सभी शाषक चाहे वे यूपीए का हो या एनडीए का, छात्र नौजवानों को गुमराह करते हैं। ऐसे समय में नौजवानो को स्वयं तय करना है कि वे कौन सा रास्ता चुनें। वहीं इन्नौस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के छात्र नौजवानों को अच्छे दिन का सपना दिखाकर गुमराह किया है। चुनाव से पूर्व मोदी जी स्वदेश का नारा दिया करते थे। लेकिन सत्ता आने के बाद सुरक्षा तथा रेलवे में 100 फीसदी एफडीआई, बीमा, इंश्योरेंस में 49 प्रतिशत का इजाजत देकर अपने दोहरा चरित्र का परिचय दिया है। प्रदेश सचिव अमल घोष ने कहा कि उपचुनावों में मोदी और भाजपा को नकार दिया गया है। माले नेता बालेश्वर महतो, रघुवीर राय ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में भ्रष्ट मंत्रियों की फौज खड़ी है। कई मंत्री जेल में तो कई जेल जाने के कगार पर हैं। सभा को जिला सचिव राज केवट, गंगा तुरी, आरके दास, मनोज कुमार देवास, रवि सिंह, प्रभु महतो, रतन, डीके मिस्त्री, नारायण केवट, अजय दिगार, मनोज कुमार, एमपी गुप्ता आिद लोगों ने संबोधित किया।