पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल

भारतविकास परिषद गैरमजरूआ शाखा द्वारा बोकारो थर्मल स्टेशन क्लब में जिला स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता की गई। बोकारो थर्मल के परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार मुख्य अभियंता जेपी सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष बीडी साहू, पीके अंबष्ट ने संयुक्त रूप से उद्‌घाटन किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से देशभक्ति की भावना जागृत होती है बच्चे यहां की संस्कृति जान पाते हैं। यह संस्था गरीबो की सेवा के साथ साथ ही देशभक्ति जागृति कार्यक्रम करती रहती है। समारोह को पीके अंबष्ट, कमलेश कुमार, एसबी सिंह, एके तिवारी, दीपक कुमार आदि ने संबोधित किया। संचालन राजीव रंजन सुरेश प्रसाद, स्वागत भाषण दीपक कुमार धन्यवाद ज्ञापन एपी मेहता ने किया। मौके पर शिखा झा, एल बी शर्मा, विपिन कुमार, एसबी सिंह, एनडे, एसके सरकार, सरयू ठाकुर, आरएस पांडेय, रंजीत कुमार, मनीश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

इन्होंनेजीता पुरस्कार | प्रतियोगिताके सीनियर ग्रुप में प्रथम कृष्ण सुदर्शन स्कूल गांधीनगर, द्वितीय कार्मेल स्कूल बोकारो थर्मल अंग्रेजी माध्यम, तृतीय पिट्स माॅर्डन स्कूल गोमिया रहा। वहीं जूनियर ग्रुप में प्रथम कार्मेल स्कूल, द्वितीय केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल एवं तृतीय पिट्स मार्डन स्कूल गोमिया रहा। इन्हें मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा शील्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।