पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएंगे

शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चास,चंदनकियारी, जरीडीह, बालीडीह में दुर्गापूजा बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। चास में इंस्पेक्टर प्रेम मोहन मेहता, समाजसेवी रीतु रानी सिंह, भाजपा नेता मनोज राय, अमर स्वर्णकार आदि मौजूद थे। वहीं पुलिस निरीक्षक विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जरीडीह थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बालीडीह थाना में भी शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें चैनपुर मुखिया, करहरिया, कुर्मीडीह के मुखिया पंसस शामिल थे। चंदनकियारी थाना चंदनकियारी के अंचल अधिकारी जयप्रकाश करमाली की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान थाना द्वारा विभिन्न तरह की हिदायतें दी गई। सभी जगहों पर शांति समिति के सदस्यों ने सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।

शांति समित की बैठक में हिस्सा लेते लोग।