पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीवीसी छाई बहाना रोके अन्यथा होगी कार्रवाई

डीवीसी छाई बहाना रोके अन्यथा होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमोएसडीएम भुवनेश प्रताप सिंह बेरमो सीओ किरण सोरेन बोकारो थर्मल डीवीसी पावर प्लांट पहुंचे। यहां प्लांट के सभा कक्ष में परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार बी प्लांट के मुख्य अभियंता जेपी सिंह के साथ बैठक कर कोनार दामोदर नदी में प्लांट से उत्सर्जित छाई को नहीं बहाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छह घंटे के अंदर प्लांट का छाईयुक्त पानी नदी में बहाने पर रोक लगाएं अन्यथा डीवीसी प्रबंधन पर 133 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसडीएम सीओ ने डीवीसी के एेस पौंड कोनार नदी का निरीक्षण किया छाईयुक्त पानी बहने वाले स्थल को देखा। डीवीसी के अधिकारियों ने कहा कि नुरीनगर के समीप नए एेस पौंड की पाइप में कुछ खराबी गई है, जिसे आज मरम्मत कर ली जाएगी।

गिरफ्तारी के भय से बंद किया प्लांट

एसडीएमके निर्णय के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई के डर से अंतत: मुख्य अभियंता जेपी सिंह एवं परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार ने प्लांट को बंद कर दिया। इससे 630 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले बी प्लांट से विद्युत उत्पादन पुर्ण रूपेण ठप हो गया है। कोयले की कमी के कारण एक तीन नंटर यूनिट दस दिनों से बंद है। अब एसडीएम की कार्रवाई के बाद चालू दो नंबर यूनिट जिससे 195 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रही थी, उसे भी गुरुवार को छह बजे शाम से बंद कर दिया गया।

छाई प्रदूषण का विरोध करते स्थानीय लोग।