झूठा बोलकर हासिल किया बहुमत : कांति
बोकारोविधानसभा के राजद प्रत्याशी अवधेश सिंह यादव के पक्ष में पूर्व मंत्री कांति सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस क्रम में चीरा चास, सेक्टर पांच झोपड़ी, केके सिंह कालोनी, गांधाजोर, सोलागीडीह आदि क्षेत्रों का दौरा किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री कांति सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने लोगों को भ्रमजाल में झूठा आश्वासन देकर बहुमत हासिल करने का काम किए हैं। लोस चुनाव में जो वादे किए गए वह पूरे नहीं किए गए। अब झारखंड विस चुनाव में लोगों की भावनाओं को भड़काकर वोट लेना चाहते हैं जबकि महंगाई पर नियंत्रण अभी तक नहीं हो सका। बोकारो प्लांट की स्थापना के 44 वर्षों के बाद अभी तक दुंदीबाद बाजार का स्थायीकरण नहीं हो पाया। राजद प्रत्याशी अवधेश सिंह यादव ने कहा कि जीत मिलती है तो दुंदीबाद तथा खटालों का स्थायीकरण प्राथमिकता होगा। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेंद्र, अभय, व्यास, सत्येंद्र, अमर, रामबाबू, अरविंद, अरशद, राजाबाबू, एकराम, अशोक आदि मौजूद थे।
वृद्ध महिला से आशीर्वाद लेते राजद प्रत्याशी।