समरेश की जीत के लिए सुंदरकांड पाठ
बोकारो | निर्दलीयप्रत्याशी समरेश सिंह की जीत के लिए संपूर्ण विप्र समाज ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ किया। समारोह का आयोजन सेक्टर आठ स्थित शिव मंदिर में किया गया। इसमें 11 विद्वान पंडितों ने संजय पांडेय आचार्य की मौजूदगी में पाठ किया। समारोह में शहर के दर्जनों समरेश समर्थक शामिल होकर भगवान शिव से समरेश की विस चुनाव में जीत के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर दशरथ पांडेय, बीके पांडेय, अनिल सिंह, केपी सिंह, भीम सिंह, केके उपाध्याय, अंकेश बनर्जी, आरबी मिश्रा, रामस्वरूप राय, रजनीकांत, विजेंद्र कुमार, विनोद सिंह आदि शामिल थे।
सुंदरकांड का पाठ करते पुजारीगण।