जनता बदलाव के मूड में है : यादव
बोकारो | बोकारोसीट के निर्दलीय उम्मीदवार बुद्ध नारायण यादव ने गुरुवार को कई क्षेत्रों का दौरा कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि बोकारो की जनता इस बार बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि जनता अगर उन्हें मौका देती है, तो बोकारो की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने महुआर, चैताटांड़, अंसारी मुहल्ला, गौस नगर आदि क्षेत्रों का दौरा किया।