बहुमत की सरकार बनने वाली है : ओम
बोकारो। भारतीयजनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंह ने कहा है कि मोदी के प्रभाव से प्रभावित होकर लोग पूर्ण बहुमत की सरकार बना रहे हैं। तीसरे चरण के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के करीब गया है। अब चौथे चरण के चुनाव में पूर्ण बहुमत आएगी। वहीं पांचवें चरण में भाजपा को बोनस मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ को मजबूत कर अन्य यूनियन की दुकान बंद कराएंगे। ओम सिंह चास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे हुए थे। मौके पर चंद प्रजापति, योगेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, रोहित लाल, अखिलेश्वर, बाबूलाल, करमचांद, डीके त्रिवेदी, विरंची, सुदर्शन, सुचांद, रसराज, सागर, नारायण, मनभूल, शिवशंकर आदि उपस्थित थे।