पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवानंद का कई इलाकों में दौरा

देवानंद का कई इलाकों में दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | गुरूवारको जनसंपर्क अभियान में बसपा प्रत्याशी देवानंद राम ने राम मंदिर, सिटी सेंटर सेक्टर 4, दुंदीबाद, सेक्टर 12 आदि क्षेत्र का दौरा किया। सभी क्षेत्रों में बसपा प्रत्याशी देवानंद राम का स्वागत किया गया। जनता ने बसपा प्रत्याशी को अपना कीमती वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने का वादा किया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी राम ने कहा कि इन क्षेत्रों में विकास की ऐसी दुर्दशा है जो कहने के लायक नहीं है। सड़क, स्वच्छ पानी, स्कूल, स्वास्थ्य सेवा तक यहां के लोगों नहीं मिल सकी है। राज्य में दस वर्ष से ज्यादा भाजपा सत्ता में रही है। इसके बावजूद राज्य बोकारो की स्थिति बदहाल है। राम ने कहा कि अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो गरीब जनता की भलाई के लिए काम करूंगा। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को एकजुट होकर बोकारो विधानसभा चुनाव में हाथी छाप पर बटन दबाकर बसपा को जिताने की अपील की।