खुद को महामंत्री बताने का विरोध
बोकारो। झारखंडकालिंदी समाज युवा समिति के अध्यक्ष धरम कालिंदी ने खुद को महामंत्री बताने वाले राजन कालिंदी का विरोध किया है। इस संबंध में बैठक में उन्होंने कहा कि राजन खुद को महामंत्री बताकर समरेश और पूरे समाज को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का गैरजिम्मेदाराना बयान देने वालों की समाज निंदा करता है। इस मौके पर आयोजित बैठक में अजय कुमार मिर्धा, अशोक कालिंदी, जितेंद्र कुमार, कृष्णा कालिंदी आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे।