बीएसएल कर्मी पर पत्नी की हत्या का आरोप
> पति-प|ी के बीच एक बार रात में हुआ था झगड़ा
भास्करन्यूज | बोकारो
सेक्टर12 ओपी क्षेत्र के हनुमान नगर में रहने वाले बीएसएल कर्मी राजकुमार डोम पर अपनी ही प|ी 35 वर्षीया मधु देवी की हत्या कर फरार हो जाने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि बीएसएल कर्मी राजकुमार डोम उसकी प|ी के बीच बुधवार की रात में झगड़ा-झंझट हुआ था। लेकिन बाद में घर के लोगों के समझाने-बुझाने के बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए। सुबह होने पर राजकुमार डोम की छह वर्षीय पुत्री रॉबी अपनी मां को उठाने गई तो वह नहीं उठी। इसके बाद उस बच्ची ने जाकर यह बात अपनी दादी विरंज देवी को बता दी। इसके पश्चात जब राजकुमार डोम की मां अपनी बहू को उठाने गई तो पता चला कि वह तो मर चुकी है। इसके बाद स्थानीय थाने को इस मामले की सूचना दी गई। महिला मधु देवी की तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी पुत्री लगभग 14 वर्ष की है। सभी बच्चों ने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि रात में उसके पिता ने उसकी मां का गला रुमाल दबाकर जान से मार दिया हो। घटना के बाद से राजकुमार डोम फरार हो गया है। पुलिस महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुट गई है।