- Hindi News
- नई सोच, नई दिशा में सीईओ की इस्पात कर्मियों से अंतःक्रिया
नई सोच, नई दिशा में सीईओ की इस्पात कर्मियों से अंतःक्रिया
11दिसम्बर को बीएसएल कर्मियों का संयंत्र के सीईओ अनुतोष मैत्रा के साथ अंतःक्रिया के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नई सोच, नई दिशा नामक इस कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक शीतांशु प्रसाद, बंदोपाध्याय, महाप्रबंधकगण अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों से इस्पातकर्मियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
शुरू में सुधीर कुमार लकड़ा, कपूर रंजन तथा लखविन्दर सिंह ने एक प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागियों को बीएसएल के उत्पादन एवं तक्नो-आर्थिक पैरामीटर्स की अद्यतन स्थिति, सेल के अन्य संयंत्रों तथा अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के उत्पादन एवं लाभ के तुलनात्मक आंकड़े, संयंत्र की भावी योजनाएं, चुनौतियां इत्यादि की जानकारी दी। मैत्रा ने कर्मियों को संयंत्र की प्राथमिकताओं से अवगत कराते हुए कहा कि प्रगति पथ में निरंतर अग्रसर बने रहने के लिये एक नयी सोच के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने कर्मियों को एक संगठित टीम की तरह कार्य करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सटीक आयोजना एवं उपकरणों के रख-रखाव पर उचित ध्यान देने का सुझाव दिया। प्रसाद ने कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें संयंत्र की उन्नति के लिये हमेशा प्रय|शील रहने का संदेश दिया। बंदोपाध्याय ने कर्मियों को संयंत्र की लाभप्रदत्ता में और बेहतरी के लिये प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मियों को डिरेलमेन्ट तथा डेमरेज में कमी लाने पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंतिम खण्ड में प्रतिभागियों ने अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित कुछ अहम सुझाव वरीय अधिकारियों के समक्ष रखे जिस पर मंचासीन अधिकारियों ने अपने मंतव्य दिए।
अंतःक्रिया के कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी।