पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

स्कूल के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणक्षेत्रों में वोट प्रतिशत बढ़ाने हेतु हैल्पिंग हैंड्स एवं जीतू महतो मेमोरियल रेजिडेंशियल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली बच्चे शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं हैल्पिंग हैड्स के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जो ब्राह्मण द्वारिका स्कूल से निकलकर चिलकाटांड़, भुईंया द्वारिका, सियालगाजरा आदि गांवों में भ्रमण करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया। स्कूली बच्चों ने इसके लिए पोस्टर और मतदान संबंधित पर्चे बांटें। मौके पर हैल्पिंग हैंड्स के प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि मजबूत सरकार बनाने के लिए मतदान का अधिक होना जरूरी है। मतदान बढ़े इसके लिए हमलोग गांवों में मतदाता जागरूकता रैली निकाल रहे हैं। वहीं स्कूल के प्राचार्य प्रेम कुमार ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। सभी को निष्पक्ष होकर स्वच्छ सरकार के निर्माण के लिए अपने मत की कीमत को पहचानते हुए मतदान करना चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य ने विद्यालय परिवार को शपथ ग्रहण करवाया।

इस मौके पर धर्मवीर गुप्ता, दिलीप कुमार, रंजीत कुमार, आर दुबे, सदन कुमार, त्रिलोचन महतो, मीनू चौबे, अशोक चौधरी, मिथिला कुमारी, एस के पाठक, गीता झा आदि उपस्थित थे।

रैली में स्कूल के शिक्षक भी शामिल हुए।

मतदाता जागरूकता रैली निकालते स्कूल के बच्चे।