बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक
लोकतांत्रिकदेश में लोकतंत्र मतदाता पर ही आधारित होता है। मतदाता को अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9डी के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों से मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में व्यवस्थापिका ही न्यायपालिका एवं कार्यपालिका की केन्द्र बिंदु होती है। व्यवस्थापिका हमारे बीच से चुने हुए प्रतिनिधियों के कारण ही सफल होती है। चुने हुए प्रतिनिधियों की कार्यशैली एवं नैतिकता ही हमारे समाज का दर्पण होता है। चुने हुए प्रतिनिधियों के बहुमत दल के द्वारा सरकार बनती है। सरकार बनाने में मुख्य भूमिका जनता की होती है। अतः हम सभी को चाहिए की जागरूक मतदाता की भूमिका निभाते हुए निश्चित ही अपने विवेक एवं समझदारी के साथ मतदान करना चाहिए। हमारा एक मत स्थायी एवं अच्छी सरकार बना सकती है। जब तक सरकार बनाने में हमारी सोच सहभागिता नहीं होगी तब तक हम एक मजबूत सरकार बनाने में सफल नहीं होंगे।