पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम के साथ भेजे गए मतदान कर्मी, बोकारो के 490 बूथों के लिए 2450 और चंदनकियारी के 265 बूथों के लिए भेजे गए

ईवीएम के साथ भेजे गए मतदान कर्मी, बोकारो के 490 बूथों के लिए 2450 और चंदनकियारी के 265 बूथों के लिए भेजे गए 1060 कर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। 14 दिसंबर को होने वाले चौथे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। चौथे चरण के चुनाव में जिले के बोकारो चंदनकियारी विधानसभा का चुनाव होना है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी बूथों में पारा मिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) लगाए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने करीब चार हजार पारा मिलिट्री फोर्स जिला को उपलब्ध कराया है। शनिवार को ईवीएम के साथ बोकारो के 490 बूथों के लिए 2450 चंदनकियारी के 265 बूथों के लिए 1060 मतदान कर्मियों और पुलिस कर्मियों को भेजा गया है। बोकारो विधानसभा के मतदान केन्द्रों में पांच-पांच और चंदनकियारी विधानसभा के मतदान केन्द्रों में चार-चार मतदान कर्मियों को लगाया गया है।
इसके अलावा भेजे गए मतदान कर्मियों का 10 प्रतिशत मतदान कर्मियों और अतिरिक्त ईवीएम भी भेजा गया। इन्हें प्रखंड वार बने क्लस्टर सेंटर में रखा जाएगा। यहां रविवार को विधानसभा चुनाव होना है। डुमरी विधानसभा के 173 बूथों का चुनाव भी बोकारो जिला प्रशासन के माध्यम से होगा। यहां जिला प्रशासन की ओर से 460 मतदान कर्मी भेजे गए हैं।

उच्च विद्यालय बिजुलया, स्वामी सहजानंद इंटर डिग्री कॉलेज चास, बी बी महतो बीएड कॉलेज सरदाहा बेड़ानी मोड़, मध्य विद्यालय चंद्रा, इंटर कॉलेज चंद्रा, +2 उच्च विद्यालय चंदनकियारी संबद्ध सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदनकियारी, उच्च विद्यालय बरमसिया संबद्ध विवाह मंडप बरमसिया को क्लस्टर बनाया गया है।
पिछली बार से अधिक मतदान कराना लक्ष्य : डीसी
बोकारोविधानसभा में पिछली बार 44 प्रतिशत मतदान हुआ था इस बार अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है। शहरी वोटर अधिक से अधिक वोट दें इसकी तैयारी भी की गई है। यह कहना है जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उमाशंकर सिंह का। वे शनिवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए बोकारो में 12 और चंदनकियारी में 04 जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जबकि सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बोकारो में 04 और चंदनकियारी में 02 लगाए गए हैं। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संख्या बोकारो में 41 और चंदनकियारी में 22 हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार सभी जोनल मजिस्ट्रेट और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त मात्रा में ईवीएम और वीवी पैट के मास्टर ट्रेनर रहेंगे। इन्हें तीन-तीन वीवी पैट और ईवीएम अतिरिक्त दिया गया है। अगर कहीं वीवी पैट अथवा ईवीएम में खराबी आती है तो इसकी सूचना मिलने के साथ ही उसे ठीक किया जाएगा अथवा बदल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है।
मौसम को देखते हुए सभी बूथों के दो-दो कैंडल और सारे बूथों में दो-दो सोलर लाइट भी दिया गया है। उन्होंने बताया के इस बार बाजार समिति चास में वज्र गृह बनाया गया है। मतदान कर्मियों को वज्र गृह में किसी तरह की असुविधा हों इसके लिए बोकारो विधानसभा के लिए 11 और चंदनकियारी विधानसभा के लिए 09 काउंटरों बनाए गए हैं। वहीं ठंड को देखते हुए वज्र गृह के सामने शेड बनाया गया है ताकि मतदान कर्मियों को किसी तरह की परेशान हों। इतनी ही दरी आदि की भी व्यवस्था की गई है जिसमें बैठकर मतदान कर्मी मिलान करने के बाद वज्र गृह में ईवीएम जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एक घंटे में मतदान का प्रतिशत की जानकारी जिला को मिले इसकी सारी व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि चंदनकियारी और बोकारो विधानसभा के लिए भेजे गए सारे मतदान कर्मी सुरक्षित पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं तो वे ऐसा करें। वे मतदान जरूर करें। अगर उन्हें कोई प्रत्याशी पसंद नहीं है तो नोट का उपयोग करें।
फैक्ट फाइल
बोकारो विधानसभा
मतदानकेन्द्र : 490
सहायक मतदान केन्द्र : 09
पुरुष मतदाता : 2,67,900
महिला मतदाता : 2,23,732
कुल मतदाता : 4,91,632
प्रत्याशियों की संख्या : 28
फैक्ट फाइल
चंदनकियारी विधानसभा
मतदानकेन्द्र : 265
सहायक मतदान केन्द्र : 00
पुरुष मतदाता : 1,15,020
महिला मतदाता : 1,01,782
कुल मतदाता : 2,16,802
प्रत्याशियों की संख्या : 10

- सभी बूथों में पारा मिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) लगाई गई है।
ईवीएम के साथ भेजे गए मतदान कर्मी, बोकारो के 490 बूथों के लिए 2450 और चंदनकियारी के 265 बूथों के लिए भेजे गए 1060 कर्मी ।