बोकारो। बीएमएस से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की ओर से बोकारो विधानसभा के चुनाव के दृष्टिकोण से यूनियन कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री कृष्णा राय ने कहा कि बोकारो औद्योगिक तथा श्रमिक हित को देखते हुए यूनियन अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण को देगा। राय ने कहा कि बोकारो विकास के लिए यह आवश्यक है कि झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बने।
इस मौके पर मुख्य रूप से यूनियन के अध्यक्ष के सी झा, संजय कुमार, विनोद कुमार सिंह, रामपद महताे, मनोज कुमार, पांडव दास, कृष्णा केवट, अशोक दास, अनिल झा, विकास पाठक आदि कई लोग उपस्थित थे।
(पत्रकारों को संबोधित करते यूनियन के महामंत्री।)