राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई
बोकारो. बोकारोजिला राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने की। यहां राजद प्रत्याशी अवधेश सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि धर्म, संप्रदाय, लिंग भेदभाव छोड़कर दल के हित में वोट करें ताकि भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी को रोका जा सके। एकजुट होकर बूथ मैनजेमेंट सही रखने को कहा। मौके पर जंगबहादुर, नित्यानंद, व्यास, विकास, विनोद, उमेश, दीपक, ओम प्रकाश, संतोष, अरशद अली, गौतम साह, मनोज साह, चितरंजन साव, अनुज सिंह, धीरेंद्र गोप आदि उपस्थित थे।