चुनाव में बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो
बोकारो. विद्युतअंचल बोकारो के अधीक्षण अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया है। यह निर्देश विद्युत अंचल बोकारो के सभाकक्ष में हुई बैठक में दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए बिजली व्यवस्था नियमित बहाल रहेगी। जिस क्षेत्र में बिजली गड़बड़ी होती है, ब्रेकर के जरिये सिर्फ उसी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रोककर अविलंब मरम्मति करने के बाद चालू किया जाए। ताकि किसी तरह की परेशानी नहीं हो। बैठक में कार्यपालक अभियंता केपी सिंह, दिनेश, सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह, पीएन प्रसाद कनीय अभियंता विकास कुमार, पीके तिवारी आदि उपस्थित थे।