पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस्पात कर्मी के आवास में हजारों की चोरी की

इस्पात कर्मी के आवास में हजारों की चोरी की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंदर टूटी आलमारी और सामान देखते बच्चे।

भास्कर न्यूज . बोकारो

नगर के सेक्टर बारह डी में बीती रात चोरों ने एक इस्पात कर्मी अब्दुल बारीक अंसारी के आवास में हजारों की चोरी कर ली है। इस बाबत सेक्टर बारह थाने में शिकायत आई है। तो पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है। मगर इस चोरी के वाकये में पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है।

गृहस्वामीइलाज के लिए गए हैं वेल्लोर

गृहस्वामीअब्दुल बारीक अंसारी सप|ीक इलाज के लिए वेल्लोर गए हुए हैं। वे अपने पड़ोसी को घर की चाबी देकर गये थे। इसी का लाभ उठाकर चोरों ने 12 डी, आवास संख्या-1205 में दरवाजा को तोड़ अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में लोहे की आलमीरा को तोड़ सोने का सिक्का और दूसरे सामान लेकर चलते बने। सेक्टर बारह थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि गृहस्वामी के आने के बाद ही सामानों के बारे में सही सही पता चल सकेगा।