पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोकारो डीडीसी पर मुकदमा दर्ज हो : गिरि

बोकारो डीडीसी पर मुकदमा दर्ज हो : गिरि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियन एसोसिएशन आफ लायर्स पीपुल्स फार जस्टिस ने शुक्रवार को एक युवक को बोकारो के डीडीसी डा. संजय सिंह और इनके अंगरक्षकों द्वारा पीटे जाने की निंदा की है। इंडियन एसोसिएशन आफ लायर्स के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि सरेआम जब जिला के वरीय पदाधिकारी स्वयं किसी युवक को मारपीट कर स्वयं कानून हाथ में ले लेगा तो आम आदमी क्या करेगा? उन्होंने कहा कि इस मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष ले जाया जाएगा। युवक ने अपराध किया था तो उसे पुलिस के हवाले कर देना चाहिए था। मालूम रहे कि युवक को मारपीट के बाद सेक्टर 4 थाना में बेवजह 24 घंटे तक हाजत में बंद कर रखा गया। जो सरासर मानवाधिकार का उल्लंघन है। उस युवक खिलाफ अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया। उन्होंने कहा कि डीडीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। निंदा करने वालों में इंडियन एसोसिएशन आफ लायर्स के राज्य उप प्रमुख सह तेनुघाट बार एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता बसंत, अधिवक्ता रंजन, फटिक, ज्योति, लालू, प्रीति, रिंकू, आशा ममता, पुष्पांजली, रेणु, बबीता, सोनी, मनोरमा, मिंटी, निखिल, कमलदेव, विजय, मिथिलेश, राणा, विष्णु चरण, इंद्रनील, नरेश, सुनील, विमल, सुभाष, बिहारी, रामपद, विधान आदि लोग शामिल हैं।