पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोतियाबिंद के मरीजों को फल बांटे गए

मोतियाबिंद के मरीजों को फल बांटे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो थर्मल. डीवीसीअस्पताल बोकारो थर्मल में मोतियाबिंद का इलाज कराने वाले मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। यहां बीटीपीएस के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार की धर्म प|ी मधुलिका कुमारी मुख्य अभियंता जेपी सिंह की धर्मप|ी मालती सिंह ने संयुक्त रूप से फलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मानव शरीर में नेत्र सबसे संवेदनशील तथा महत्वपूर्ण अंग है। इसका इलाज करना नहीं देख पा रहे मरीजों की आंखों में ज्योति लाना सबसे बड़ी सेवा है। विदित हो कि यहां 3 दिसंबर से मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर चलाया जा रहा है। यहां अब तक कुल 27 मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है। यहां लगभग 100 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आर द्विवेदी ऑपरेशन कार्य कर रहे हैं।

डीवीसी अस्पताल में मरीजों को फलों का वितरण किया गया।