हारमोन एनालाइजर मशीन लगाई
गोमिया. आर्डियरअस्पताल, गोमिया में हारमोन एनलाइजर मशीन का उद्घाटन आईईएल के महाप्रबंधक संजय कुमार ने किया। अस्पताल के सीएमओ डा एके झा ने कहा कि यह मशीन बेरमो अनुमंडल के किसी भी सरकारी निजी अस्पताल में मौजूद नहीं है। पहले हार्मोन संबंधी बीमारी की जांच के लिए इससे संबंधित मरीजों को रांची और बोकारो के विभिन्न अस्पतालों में भेजा जाता था, लेकिन अब ऐसे मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। इस मशीन के लगने से बेरमो अनुमंडल के वैसे मरीज जो हार्मोन की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें काफी सहूलियत होगी। मौके पर डा रमेश रजक, योगेंद्र प्रसाद, अशोक आदि उपस्थित थे।