पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की टीम ने इंदौर में हुए सीबीएसई नेशनल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार शानदार सफलता अर्जित की है। स्कूल के खिलाड़ियों ने 8 से 11 दिसंबर तक हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण, चार रजत तथा छह कांस्य पदक जीता। इस सफलता के साथ खिलाड़ियों ने बोकारो सहित राज्य को गौरवान्वित किया है। चार दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर से 70 स्कूलों की टीम ने हिस्सा लिया था। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की टीम में शहनवाज खान, सिद्धार्थ, तौफीक, सारन, सुमन लाहा, मुस्कान कुमारी, खुशबू कुमारी तथा नीतू शामिल थी। टीम के साथ कोच शांति कुमारी तथा राजीव सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। सफलता पर स्कूल के प्राचार्य अनिल गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगे।

प्राचार्य के साथ पदक विजेता खिलाड़ी।