भूमाफिया कर रहे हेराफेरी : महथा
बोकारो. कांग्रेसके जिला उपाध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य जवाहर लाल महथा ने उपायुक्त को पत्र लिखकर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महथा ने कहा है कि बोकारो जिले में सैकड़ों एकड़ जमीन भूमाफिया ने हड़प ली है। ग्रामीणों को ऊंचे सपने दिखाकर कम दर पर जमीन खरीदी जा रही है, जबकि कई जगहों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है।