बोकारो. बच्चों ने लोक नृत्य वेस्टर्न डांस के मिश्रित संगम से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अवसर था दी पेंटिकास्टल एसेंबली स्कूल में सांस्कृतिक संध्या समारोह का। शुक्रवार को सेक्टर 12 स्थित पेंटिकास्टल स्कूल में सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डा. डीएन प्रसाद प्राचार्या रीता प्रसाद ने ईश वंदना के साथ की। इस मौैके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों को भी अपने जीवन अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के 24 विद्यार्थियों को बेस्ट ब्वाय एवं बेस्ट गर्ल का पुरस्कार दिया गया।
वेस्टर्न डांस की आकर्षक प्रस्तुति
शुक्रवार की संध्या आयोजित सांस्कृतिक समारोह में विद्यालय के कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों रंगारंग सांस्कृतिक एवं वेस्टर्न डांस की आकर्षक प्रस्तुति से समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बांग्ला लोक नृत्य पीहु, राजस्थानी लोक नृत्य घूमर, असमिया लाेक नृत्य बीहू तथा गोवा के लोक नृत्य की बच्चों ने शानदार प्रस्तुति की।