बोनस में नहीं होगी कोई कटौती
बोकारो | दुर्गापूजाके पहले इस्पात कर्मियों को सेल परफारमेंस इंसेटिव (बोनस) का भुगतान हो जाएगा। बीएसएल कर्मियों को 18040 रुपये बोनस मिलेंगे। सेल रि फैक्ट्री यूनिट (एसआरयू) के कर्मियों और प्रशिक्षुओं को 8,330 रुपये बोनस मिलेगा। नगर में चर्चा यह हो रही थी कि बोनस के भुगतान पर बैंकिंग में 40 रुपये की कटौती होगी। मगर ऐसा नहीं होगा। बीएसएल कर्मियों को पूरा का पूरा पैसा मिलेगा।