पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता दिसंबर में

राष्ट्रीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता दिसंबर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | झारखंडसाइकिल पोलो संघ के नेतृत्व में सरदार पटेल स्कूल के मैदान में 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक 37वां सीनियर पुरुष और 12वां सबजूनियर बालिका राष्ट्रीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता 2014 का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के 28 राज्य तीनों सेना के छह सौ खिलाड़ी भाग लेंगे। बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें पुरुष खिलाड़ियों की व्यवस्था के लिए नारायण चंद्र गोरांई और महिला खिलाड़ियों की व्यवस्था के लिए विभा कुमारी को व्यवस्थापक बनाया गया है। इसके अलावा भोजन, परिवहन, आवास आदि की व्यवस्था के लिए भी व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं।