18 से 20 घंटे तक बिजली की मांग
बोकारो | कांग्रेस पार्टी के बोकारो विधानसभा अध्यक्ष देव शर्मा अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ चास के विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता हरेंद्र सिंह से मिले। उनसे मिलकर शर्मा ने कहा कि चास में बिजली की लचर व्यवस्था दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लोग अनियमित बिजली आपूर्ति से हलकान हैं। इसका अविलंब समाधान होना चाहिए। क्योंकि यहां के जनप्रतिनिधियों को चासवासियों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें सिर्फ अपने स्वार्थ की चिंता है।