शिविर में 275 मरीजों का उपचार
बोकारो | नयामोड़ स्थित बिरसा चौक के समीप स्वामी विवेकानंद नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 275 मरीजों का उपचार कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गई। शिविर में अधिकतर यात्रियों ने अपना उपचार कराकर मुपत दवा प्राप्त की। मौके पर डा बीबी कश्यप और डा बीके मिश्रा ने मरीजों का इलाज किया। शिविर में चिकित्सकों ने वायरल फीवर, सर्दी, खांसी तथा आंख की बीमारियों का इलाज किया। इस मौके पर चिकित्सकों ने मरीजों को खासकर टेंपू और ट्रक चालकों को विभिन्न घातक बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में भाजपा नेता भैया आरएन ओझा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।