पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल्याण विभाग किसानों को देगा कृषि उपकरण

कल्याण विभाग किसानों को देगा कृषि उपकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> सब्सिडी पर मिलेगा उपकरण , विभागीय स्तर पर हो रही तैयारी

> पावर ट्रीलर डीजल पंप सेट सहित अन्य उपकरण मिलंेगे किसानों को

भास्करन्यूज|बोकारो

जिलेके कल्याण विभाग विशेष केन्द्रीय सहायता मद से अनुसूचित जनजाति के किसानों को कृषि उपकरण देगा। कल्याण विभाग किसानों को सब्सिडी पर ऐसे उपकरण उपलब्ध कराएगा। विभाग फिलहाल 75 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इसकी सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। कल्याण विभाग ने किसानों की हौसला अाफजाई करने के लिए यह कदम उठाया है।

सब्सिडीपर मिलेगा उपकरण | िवभागअनुसूचित जनजाति के किसानों को सब्सिडी पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराएगा। 75 किसानों को कुल 51 लाख 52 हजार 988 रुपए के सामान दिए जाएंगे। इसमें किसान को 3,54,688 रुपए सरकार के खाते में जमा करना होगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

^कल्याणविभाग समय-समय पर किसानों को लाभ पहुंचाता रहा है। विभाग कल्याणकारी योजनाओं को सही लोगों तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। आगे भी कई योजनाओं का लाभ किसानों को दया जाएगा।^अशोक कुमार,जिलाकल्याण पदाधिकारी,बोकारो।

क्या-क्या सामान मिलेगा किसानों को

विशेषकेन्द्रीय सहायता मद से 10 पावर ट्रीलर, 50 डीजल पंप, 04 रोजावेटर , 05 सीड ड्रील सह फर्टीलाइजर ड्रील और 06 पैडी ट्रांसप्लांटर किसानों को िदया जाएगा। एक पावर टीलर की कीमत लगभग 1,45,500 रुपए, डीजल पंप की कीमत 18332 रुपए, राेजावेटर की कीमत 93,272 रुपए, सीड ड्रील सह फर्टीलाइजर ड्रील की कीमत 52000 रुपए, पैडी ट्रांसप्लांटर की कीमत 3,58,050 रुपए है।