पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनराशि प्रबंधन की जानकारी दी गई

धनराशि प्रबंधन की जानकारी दी गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिसम्बर2014 में बोकारो स्टील से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से 8 दिसम्बर को मानव संसाधन विकास केंद्र के सभागार में एक नए सफर की शुरुआत नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ईएमडी) केआर मजुमदार मुख्य अतिथि रहे। आरंभ में सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) मीनम मिश्रा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया। वरीय चिकित्सा अधिकारी डा. साकेत मिश्रा और योग विशेषज्ञ डा. विनय योग ने इस्पातकर्मियों को स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया। सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) एस कुमार ने उपस्थित समूह को वित्तीय प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी। केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक कमलेश भगत तथा विपणन अधिकारी निशा कुमारी ने कर्मियों को सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली धनराशि के समुचित प्रबंधन और निवेश के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में हिस्सा लेते कर्मी।