पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिझाने के लिए बनाए तरह-तरह के प्रचार वाहन

> अन्य प्रत्याशियों के वाहनों में भी आकर्षक होर्डिंग

राजेशसिंह देव|बोकारो

बोकारोविधानसभा सीट में दिन प्रतिदिन चुनावी तापमान बढ़ता जा रहा है। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी तरह तरह के वाहनों से प्रचार कर रहे हैं। इस सीट में 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज में प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशियों के बड़े-बड़े होर्डिंग्स अपने आकाओं के साथ लगाए गए हैं। किसी में खोरठा, नागपुरी तो किसी में भोजपुरी गीतों के सुर में वोट मांगा जा रहा है। हर प्रत्याशी अलग-अलग तरीके से मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगा है। लेकिन मतदाता अपना पत्ता नहीं खोल रहे हैं। इससे हर प्रत्याशी खुद को रेस में सबसे आगे बता रहे हैं, लेकिन मतदाताओं की चुप्पी उनकी नींद हराम कर दी है।

एक जा रहा तो दूसरा रहा है

शहरकी गलियां इन दिनों चुनाव प्रचार के शोर से गुलजार है। एक प्रत्याशी का वाहन जाता है, तो दूसरे का धमकता है। प्रचार वाहन भी तरह तरह से सजे हुए हैं। यही नहीं कई दलों के समर्थक अलग अलग अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी का एक समर्थक बड़ा से कमल फूल बनाकर गली गली घूम रहा है, वहीं राजद का समर्थक अपनी साइकिल को झंडों से पाटकर घूम रहा है। वहीं निर्दलीय समरेश का एक समर्थक गले में टार्च की माला पहनकर घूम रहा है।

तरह-तरह के प्रचार वाहन

भाजपाके प्रचार वाहन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का वीडियो दिखाया जा रहा है, तो झाविमो के वाहन में बाबूलाल मरांडी का भाषण सुनाया जा रहा है। किसी वाहन में चोंगा लगा है, तो किसी वाहन में बाक्स लगाकर गाना बजाया जा रहा है। जैसा क्षेत्र वैसा गाना बजाकर लोगों को रिझाने की पूरी कोशिश की जा रहा है। कहीं खोरठा गीत में तो कहीं नागपुरी और कहीं भोजपुरी गीतों के सुर में अपने-अपने चुनाव चिह्न का प्रचार कर वोट देने की अपील कर रहे हैं। मतदाता इन उम्मीदवारों के प्रचार वाहनों से बज रहे गीतों को बड़े चाव से सुन रहे हैं और सुनने के दौरान चर्चा भी कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद लोग अपने काम में व्यस्त हो जा रहे हैं।

चुप्पी साधे हुए हैं मतदाता

प्रत्याशियोंका प्रचार चरम पर है, लेकिन मतदाता चुप हैं। हालांकि हर उम्मीदवार खुद को रेस में सबसे आगे मान रहे हैं, लेकिन मतदाताओं की चुप्पी उनकी नींद हराम