राजेश ने किया कई क्षेत्रों का दौरा
बोकारोविधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार महतो ने कई क्षेत्रों का दौरा करते हुए अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने सेक्टर 12 , दुंदीबाद, काे-आॅपरेटिव काॅलोनी, उकरीद, लोहांचल, बिरसा बासा, हनुमान नगर, लकड़ी गोला, एल एच, सोमदत्त कॉलोनी, झोपड़ी कॉलोनी, आजाद नगर, फ्रेबिकेशन कॉलोनी, कैंप दो, कर्नल मार्केट, आजाद नगर, सिवनडीह, डुमरो, रितुडीह, सोनाटांड़, बांसगोड़ा, रेलवे स्टेशन, कुर्मीडीह, बियाडा कॉलोनी, गोविन्द मार्केट आदि क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने जगह-जगह नुक्कड़ सभा भी की। उन्होंने कहा कि यहां मजदूर और विस्थापित रहते हैं। इनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। बराबर मजदूर विरोधी एवं विस्थापित विरोधी सरकार एवं जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ झांसा देकर छलने का काम किया है। उनके साथ गुहीराम गोस्वामी, आशीष कुमार, गौर बाउरी, के एन सिंह, निवारण महतो, बनमाली गोरांई, निमाई दास, सदानन गोप, शंकर गोप, शशि गोरांई, गणेश साव, निरंजन महतो, संतोष महतो, शमीम अंसारी, विरेन गोप, फणी गोप, अजय पाल, निरंजन धर आदि शामिल थे।
जनसंपर्क करते निर्दलीय प्रत्याशी राजेश महतो।