पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दवाओं संग 41 कलस्टर में पहुंचे चिकित्सक और मतदान कर्मी

दवाओं संग 41 कलस्टर में पहुंचे चिकित्सक और मतदान कर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज9 दिसंबर को गोमिया तथा बेरमो विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए कलस्टरों, स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों तथा तृतीय चरण के मतदान में चुनाव कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा दल को दवाओं के कीट के साथ तैनात कर दिया गया है। इन कलस्टरों तथा केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को ही भेज दिया गया।

बेरमो विधासभा के 16 कलस्टर में तैनात हैं चिकित्सक स्वास्थ्य कर्मी

कृष्णसुदर्शन उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय संडे बाजार, डीवीसी उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल, राजेंद्र उच्चविद्यालय जारंगडीह, संत अन्ना उच्च विद्यालय कुरपनियां, रामविलास प्लस टू हाई स्कूल बेरमो, रामरतन उच्च विद्यालय ढोरी, डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी, सरस्वती शिशु मंदिर तेलो, उवि तारानारी, डीएवी पब्लिक स्कूल चंद्रपुरा, डीएवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल दुग्दा कलस्टर का नेतृत्व डा नंदन कुमार करेंगे। बेरमो प्रखंड के 1 से 12 कलस्टरों में डा जितेंद्र कुमार, डा गणेश प्रसाद,डा विश्वनाथ चौधरी, डा कुणाल कुमार, डा अनुप्रिया, डा अनिता चौधरी, डा नजमा खातून, डा नमिता सिन्हा को तैनात किया गया है। जिनकी मानीटरिंग की जिम्मेवारी डा नंदन को दी गई है।