पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलेवन स्टार की लगातार तीसरी जीत

इलेवन स्टार की लगातार तीसरी जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। आशुतोषकी शानदार अर्द्धशतकीय पारी तथा अर्जुन सुमित की घातक गेंदबाजी की मदद से इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने बोकारो प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराकर बोकारो जिला एलिट ग्रुप लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो प्रोग्रेसिव ने 42.2 ओवर में 165 रन बनाकर आल आउट हो गई। अर्जुन ने 6.2 ओवर में 32 रन देकर 3, सुमित ने 8 ओवर में 20 रन देकर 3 आशुतोष ने 15 दन देकर 2 विकेट लिए। बीपीसीसी के मयंक ने 61, निशित ने 34 विनोद ने 23 रनों का योगदान दिया। जवाबी पारी खेलते हुए इलेवन स्टार ने आशुतोष के नाबाद 71, विनोद के 23, माया शंकर के 20 दीपक के नाबाद 11 रनों की मदद से 42.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 166 रन बनाकर मैच जीतने के साथ लीग में विजयी अभियान जारी रखा।