पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजक ने 4 लाख 27 हजार खर्च किए

रजक ने 4 लाख 27 हजार खर्च किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> बोकारो के झाविमो प्रत्याशी ने किया 4 लाख 21 हजार खर्च

भास्करन्यूज | बोकारो

चौथेचरण के चुनाव प्रक्रिया के तहत चंदनकियारी और बोकारो विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने स्थानीय परिसदन में अपने-अपने खर्च का ब्यौरा आयोग को सौंपा। बोकारो विधानसभा क्षेत्र में कुल 28 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि चंदनकियारी विधानसभा में कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चंदनकियारी विधानसभा में सबसे अधिक खर्च आजसू प्रत्याशी उमाकांत रजक ने किया है। उन्होंने पिछले छह दिसंबर तक 4,28,051 रुपए खर्च किया है। बाकी लेखा कॉपी में पेज नहीं रहने के कारण खर्च का ब्यौरा नहीं दिया जा सका है। उमाकांत के चुनाव अभिकर्ता लालटू चरण महतो ने बताया कि बहुत जल्द अन्य दिनों का खर्च पेश किया जाएगा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आषाढ़ी बाउरी ने 2,62,416 रुपए, झाविमो प्रत्याशी अमर बाउरी ने 2,17,103 रुपए खर्च किया है। चंदनकियारी विधानसभा में सबसे कम खर्च प्रदीप कुमार दास ने 12 हजार किया है। वहीं बोकारो विधानसभा के प्रत्याशी झाविमो इजराइल अंसारी ने अब तक 4,21,362 रुपए खर्च किए हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण ने 2,41,047 रुपए, निर्दलीय प्रत्याशी समरेश सिंह ने 93,350 रुपए खर्च किया है। वहीं झामुमो प्रत्याशी मंटू यादव ने 1,54,081 रुपए और कांग्रेस प्रत्याशी मंजूर अंसारी ने 1,77,895 रुपए खर्च किए हैं। व्यय कोषांग के आब्जर्वर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि यहां प्रत्याशियों ने चुनाव कार्यालय को रिश्तेदार का घर बताकर नि:शुल्क कार्यालय खोलने की बात कर रहे हैं। वहीं वाहन भी निजी बताकर उसका व्यय नहीं जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा कार्यालय और वाहनों का शुल्क तय है।

प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब-किताब करते कर्मी।