पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंटू ने किया कई क्षेत्रों का दौरा

मंटू ने किया कई क्षेत्रों का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | झामुमोप्रत्याशी मंटू यादव ने कई गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में वाेट करने की अपील की। उन्होंने चितामी, बांधगोड़ा साईड, तेलीडीह, नारायणपुर, बहादुरपुर, मानगो, सेक्टर वन, सेक्टर तीन सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। यहां मंटू यादव ने कहा कि बोकारो में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां के प्रतिनिधियों ने काम के नाम पर केवल जनता को ठगने का काम किया है। यहां के पूर्व विधायकों ने केवल वोट की राजनीति की है। विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। जनसंपर्क अभियान में डॉ.रतन मांझी, बीरबल किस्कू, श्याम केवट, तबरेज आलम, कालीचरण टुडू, डॉ.शमीम, विजुदा, विनोद मांझी, दुर्गा, पप्पू सिंह आदि उपस्थित थे।