पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संवेदनशील बूथों पर पुलिस की रहेगी नजर

संवेदनशील बूथों पर पुलिस की रहेगी नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमोमें आज होने वाले तथा 14 दिसंबर को डुमरी में होने वाले विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारी की जानकारी लेने बोकारो के एसपी जीतेन्द्र कुमार सिंह बोकारो थर्मल पहुंचे।

यहां उन्होंने बोकारो थर्मल के सभी बूथों के अलावा बेरमो के नक्सल प्रभावित अरमो के बूथों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके अलावा नावाडीह, ऊपरघाट के कंजकीरो, बुड़गड़ा आदि संवेदनशील बूथों की सुरक्षा में लगे जवानों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके साथ अभियान एएसपी राजेंद्र टोप्पो, पुलिस उपाधीक्षक बेरमो मनोज राय, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी लक्ष्मी कांत आदि वरीय पुलिस अधिकारी शामिल थे। उन्होंने डीवीसी के डाइरेक्टर बांग्ला में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसपी सिंह ने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। इसके अलावा शहरी ग्रामीण मतदाताओं से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की। एसपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस हर परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम है। चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई गई है। बेरमो के अरमो पंचायत सहित अन्य नक्सल प्रभावित संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा डुमरी विधानसभा के नावाडीह थाना के नक्सल प्रभावित ऊपरघाट में भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित सीआरपीएफ आदि जिला पुलिस बल के जवानो को तैनात किया गया है।

शांतिपूर्णमतदान के लिए किया गया फ्लैग मार्च

दुगदा|दुगदा क्षेत्र में शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए दुगदा थाना प्रभारी मंटु कुमार के नेतृत्व में एसएसबी एवं पारा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च दुगदा थाना से प्रारंभ होकर दुगदा मार्केट, एफ टाईप, चंदुवाडीह बीसीसीएल काॅलोनी, चंदुवाडीह बस्ती, दुगदा बस्ती समेत दुगदा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सभी मतदान केंद्रों से होकर गुजरा। दुगदा थाना प्रभारी मंटु कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च मतदान केंद्रों की सुरक्षा और शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए किया गया।

तैयारियों का जायजा लेते एसपी अन्य अधिकारी।