पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ललिता ने किया जनसंपर्क

ललिता ने किया जनसंपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | बोकारोविधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी ललिता देवी ने कई जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने भतुआ, चौफान, भर्रा, रानीपोखर, हटिया मोड़, जमुनियां टांड, कुर्मीडीह, बालीडीह, गोविंद मार्केट, बनसिमली, चैनपुर, गुड़गुड़ी बारी को आपरेटिव पहुंचकर लोगों से गुब्बारा छाप पर वोट देने की अपील की। प्रत्याशी ललिता देवी ने कहा कि क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं। इन समस्याओं की मूल वजह यहां के पूर्व के जनप्रतिनिधि रहे हैं। जिन जनप्रतिनिधियों ने भी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया उन्होंने क्षेत्र के विकास की बातें सोची भी नहीं थी। अगर विकास की बात सोची होती तो विकास की किरण हर गांव और हर क्षेत्र में देखने को मिलता। वहीं किसी भी दल ने किसी महिला को प्रत्याशी भी बनाना मुनासिब नहीं समझा। जबकि महिलाओं के पक्ष में बड़ी-बड़ी भाषणों देने में वे पीछे नहीं रहते। इस मौके पर राधिका देवी, चिनिया देवी, अंजु देवी, सुभद्रा देवी, मनोज कुमार, पवन दास, विनोद दास, विजय दास आदि मौजूद थे।

क्षेत्र में जनसंपर्क करतीं ललिता देवी।