पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमल खिलेगा, केला फलेगा: रजक

कमल खिलेगा, केला फलेगा: रजक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> भाजपा आजसू कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से की बैठक

भास्करन्यूज | बोकारो

पिंड्राजोराके मिर्धा में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान आजसू पार्टी के चंदनकियारी प्रत्याशी उमाकांत रजक बोकारो के भाजपा प्रत्याशी विरंची नारायण ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य के लिए फल और फूल की जरूरत होती है। इसलिए पूरे झारखंड में विकास की गति तेज करने के लिए केला और कमल निशान का गठबंधन हुआ है। हर जगह कमल खिलेगा और केला फलेगा। इसलिए विधानसभा चुनाव में बोकारो से भाजपा प्रत्याशी और चंदनकियारी से आजसू पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने की दिशा में सभी कार्यकर्ता पूरे मन से लग जाएं। अगर एक-एक बूथ पर कार्यकर्ता ध्यान दें तो कोई भी ताकत दोनों क्षेत्रों में विजयी होने से नहीं रोक सकती है। काफी दिनों के बाद इस बार झारखंड की जनता ने भी राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ठानी है। इसलिए अब एनडीए गठबंधन की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इस मौके पर चास प्रखंड प्रमुख कपूरा देवी, उप प्रमुख नूतन देवी, अजीत महतो, सुभाष महतो, नंदलाल महतो, पंचानन महतो, साजन अफरीदी, सागर सिंह चौधरी, नित्यानंद चौधरी, विकास महतो, अश्विनी कुमार महतो आदि मौजूद थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के बोकारो विधानसभा प्रत्याशी विरंची नारायण ने बार एसोसिएशन का दौरा किया। दौरा के क्रम में उन्होंने वहां के अधिवक्ताओं से कमल फूल पर वोट देने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता श्याम बाबू गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, मृत्युंजय शर्मा, गोपाल टमकोरिया, टिंकू तापड़िया, संजय त्यागी, आदित्य कुमार, सुनील मोहन ठाकुर, त्रिलोकी सिंह थे। अधिवक्ता संघ के महासचिव एमके श्रीवास्तव, वरीय अधिवक्ता प्रेमचंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार सहित काफी संख्या में अधिवक्ताओं ने उन्हें वोट देने का आश्वासन दिया।

एक दूसरे से गले मिलते भाजपा आजसू के नेता।

एकता प्रदर्शित करते दोनों दलों के नेता।