पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य का विकास कांग्रेस सरकार से संभव : अषाढ़ी

राज्य का विकास कांग्रेस सरकार से संभव : अषाढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंदनकियारीविस सीट के कांग्रेस प्रत्याशी अषाढ़ी बाउरी ने कई गांवो में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने बेड़ानी, कुरा, कांड्रा, लबुडीह, रामडीह, खमरबेंदी, कोलबेंदी सहित कई गांवो का दौरा किया। इस अवसर पर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार से ही राज्य का विकास संभव है। कांग्रेस समर्थित पिछली सरकार ने राज्य में जितना विकास किया, उतना भाजपा के 12 साल के शासनकाल में नहीं हुआ। उन्होंने कहा राज्य के सभी बड़े सार्वजनिक लोकउपक्रम कांग्रेस की देन हैं। कांग्रेस ही दलित, गरीब, अल्पसंख्यक के हित में काम करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता के साथ छल किया है। विस चुनाव में भी जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन चंदनकियारी की जनता विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी। इस चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है।

जनसंपर्क करते कांग्रेस प्रत्याशी अषाढ़ी बाउरी।