ललिता देवी ने किया जनसंपर्क
बोकारो | बोकारोविधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी ललिता देवी ने कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस क्रम में उन्होंने करहिरया, बनसिमली, सिवनडीह, काशी झरिया, दुंदीबाद बाजार, लेवाटांड़, रेलवे स्टेशन, चौफान आदि क्षेत्रों का दौरा कर जनता से आशीर्वाद की मांग की। उन्होंने कहा कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र के पुर्नवास क्षेत्रों में काफी समस्याएं हैं। लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वहीं झुग्गी-झाेपड़ी में रहनेवालों की सुध लेनेवाला कोई नहीं है। दुंदीबाद के स्थायीकरण पर आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान ही नहीं दिया। गरीबों को राशन कार्ड, लाल कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि की सुविधा नहीं मिल रही है। अगर यहां से पूर्व में चुने गए जनप्रतिनिधि ध्यान देते तो लोगों को सुविधाओं से वंचित होना नहीं पड़ता। लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किसी ने नहीं किया। ना ही शिक्षा के क्षेत्र में कोई काम हुआ।