पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस मनाया गया

मानवाधिकार दिवस मनाया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | बुधवारको इमामुल हुई खान विधि महाविद्यालय एवं अल हबीब टीचर ट्रेनिंग कालेज के प्रांगण में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ला कालेज के प्रो. सूरज कुमार ने मानवाधिकार के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान में इसका प्रवर्तन के साथ कही। उन्होंने बताया कि किस तरह मानवाधिकार का आयाम नित नए रूप में बदल रहा है। वहीं सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं बोकारो जिला न्यायालय में सिविल जज अमित शेखर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यान्वयन के बारे में बताया। ला कालेज के सचिव आरए खान साहेब ने दलित, शोषित, हरिजन, आदिवासी तथा अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव तथा महिलाओं के साथ हिंसा और बढ़ते हुए अपराध और इस संदर्भ में हो रहे मानवाधिकार के उल्लंघन की ओर ध्यान आकृष्ट किया।