पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य केंद्र में योग शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य केंद्र में योग शिविर का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | बीएसएलके व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 दिसंबर को संयंत्र के वरीय अधिकारियों के लिए एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अधिशासी निदेशक (संकार्य) बंधोपाध्याय, महाप्रबंधकगण समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस शिविर के दौरान योग विशेषज्ञ केबी मिश्रा द्वारा प्रतिभागियों को योगासन तथा ध्यान द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेन्ट के पहलुओं से रोचक एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराई। प्रतिभागियों ने भी बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ शिविर में भाग लिया और लाभान्वित हुए। इस शिविर के संयोजक उप महाप्रबंधक (कार्मिक-संकार्य) हर्ष मिश्रा रहे।