पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | जामगोड़ियानिवासी सरस्वती देवी ने चास डीएसपी को आवेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। आवेदन में उनका कहना है कि वे अपने जमीन खाता नंबर 52 प्लाट नंबर 1223 पर घर बनवा रही थी तो 19 अक्टूबर को कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर उनके काम को बंद करवा दिया। इसकी शिकायत उन्होंने चास थाने में लिखित आवेदन देकर की थी। इसके बाद जांच हुई, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई। वहीं आरोपियों की ओर से उन्हें धमकी दी जा रही है।