- Hindi News
- आजीवन एक हजार रुपये दान देने की घोषणा की
आजीवन एक हजार रुपये दान देने की घोषणा की
जनकल्याण सामाजिक संस्था द्वारा संचालित बिरसा मुंडा नि:शुल्क विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी बीपीएन सिन्हा ने विद्यालय को आजीवन प्रतिमाह एक हजार रुपए दान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे पहले वे प्रतिमाह स्कूल को 500 रुपए दान देते थे। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को जितना भी सहयोग किया जाए कम है। गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहे इस विद्यालय को समाज के हर व्यक्ति से सहयोग मिलना चाहिए। प्रतियोगिता में ग्रुप के सुजल, अंजली और बबलू, ग्रुप बी के करण, सुमित्रा और समन, ग्रुप सी में वक्कू, शोभा और मिंटू तथा ग्रुप डी में निशा, पूजा और सुनीता को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। समारोह में स्कूल के संस्थापक परशुराम राम, दिलीप सिंह, सुरेश कुमार, बबिता कुमारी, अजय कुमार, पन्ना देवी आदि उपस्थित थे।
चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।