ठगा महसूस कर रही जनता : उमेश
बोकारो | बोकारोजिला दुकानदार संघ के समर्थित उम्मीदवार उमेश प्रसाद गुप्ता ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के सोनाटांड़, रितुडीह, बसंती मोड़, चास के हरि मंदिर, सब्जी मार्केट, जोधाडीह मोड़, जोधाडीह मोड़, राम मंदिर, सिटी सेंटर सेक्टर चार आदि जगहों में जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान के तहत प्रसाद ने कहा कि बोकारो विधानसभा क्षेत्र के विस्थापित, झुग्गी-झोपड़ी, फुटपाथ दुकानदार, खटाल, प्लाट होल्डर व्यवसायियों में राष्ट्रीय क्षेत्रीय पार्टी की कोई लहर नहीं है। यहां जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को बढ़ाकर रख दिया है। जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से निजाम अंसारी, रामू भाई, निक्कू सिंह, श्याम बिहारी सिंह, नागेन्द्र गुप्ता, सचित भगत, संजय, जनार्दन सिंह, नगीना साव आदि उपस्थित थे।