उत्पादन लक्ष्य हासिल करने की अपील की
बोकारो | इस्पातकर्मियोंको उनके कार्यस्थल पर ही कार्मिक विभाग से संबंधित सेवाएं एवं गतिविधियों से अवगत कराने के लिए कार्यस्थल पर कार्मिक नामक कार्यक्रम की श्रंखला आरंभ की गई है। इसी कड़ी में 10 दिसंबर को पीपीएस विभाग में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपम हाप्रबंधक वी रामाकृष्णा मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक-संकार्य) अनुपमा तिवारी, वरीय प्रबंधक वीके घोषाल, सहायक प्रबंधक (कार्मिक) एके चौबे, कनीय प्रबंधक (कार्मिक) अंकिता देव तथा पीपीएस विभाग के अधिकारी कर्मी उपस्थित रहे। रामाकृष्णा ने इस कार्यक्रम को काफी उपयोगी बताते हुए कर्मियों को इससे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करके विभाग के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मियों की सेवा एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। चौबे तथा सुश्री देव ने उपस्थित समूह को एलटीए, एलटीसी इत्यादि बिन्दुओं से अवगत कराया तथा उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।
कर्मियों को संबोधित करते अधिकारी।