पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को बरगला रही है भाजपा : कांति

युवाओं को बरगला रही है भाजपा : कांति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो। भाजपा युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। भाजपा अपने किए गए वायदे को छिपाने में लगी है। लोक लुभावन भाषण देकर ये लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। यह कहना है राजद की राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.कांति सिंह का। वे बुधवार को दैनिक भास्कर से बात कर रही थीं। वे राजद प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने बोकारो पहुंची हैं।
उन्होंने बताया कि अगर भाजपा झारखंड के इतने हिमायती हैं तो कोल का हेड क्वार्टर कोलकाता से झारखंड में लाएं। यहां की रॉयल्टी कोलकाता जा रहा है। इस ओर भाजपा का ध्यान नहीं है। अगर झारखंड की रॉयल्टी झारखंड में ही रहती तो यहां के गरीबों को सभी तरह के लाभ मिलते। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी 12 साल भाजपा की सरकार रही है।
इस दौरान इस सरकार ने झारखंड के हित में कुछ नहीं किया। यहां के मुद्दों और आम समस्याओं को भाजपा ने उठाने का काम नहीं किया। इसका जवाब यहां की जनता देगी। वहीं बुधवार को देर शाम सेक्टर छह स्थित टीवी टावर के पास राजद के देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर राजद के प्रदेश सचिव आशुतोष अादि थे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करते राजद नेता।