पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए और वृद्ध मतदाताओं को दिया जाएगा गुलाब

नए और वृद्ध मतदाताओं को दिया जाएगा गुलाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी सेविकाएं पिलाएंगी मतदाताओं को चाय-पानी

> बोकारो विस क्षेत्र में बनेंगे 20 मॉडल बूथ

> पिछले चुनाव में इन बूथों पर हुआ था कम मतदान

राजेशसिंह देव|बोकारो

लोकसभाचुनाव में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के 90 बूथों पर 40 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। विधानसभा चुनाव में इन बूथों पर मतदान बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कवायद शुरू की गई है। बोकारो विस क्षेत्र के 20 बूथों को माडल बूथ बनाया जाएगा। इन बूथों पर मतदाताओं के लिए कई तरह की सुविधाएं होंगी। नए मतदाताओं और वृद्ध मतदाताओं का जहां गुलाब का फूल देकर स्वागत किया जाएगा, वहीं सभी मतदाताओं के लिए चाय- पानी की व्यवस्था होगी। चास के अनुमंडल पदाधिकारी सह बोकारो विस के निर्वाची पदाधिकारी श्यामनारायण राम ने सीडीपीओ मालती पुष्पा बेग और ममता साह को माडल बूथों पर स्वागत की तैयारी का जिम्मा दिया है।

एक बूथ पर चार-चार सेविकाएं रहेंगी नियुक्त मॉडल बूथों पर आंगनबाड़ी सेविकाएं तैनात रहेंगी। एक बूथ पर चार- चार सेविकाएं प्रतिनियुक्त की गई हैं। सेविकाएं मतदाताओं को चाय-पानी पिलाएंगी, इसके अलावा मतदाताओं के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। वोट देने आने वाले नए और वृद्ध मतदाताओं को सेविकाएं गुलाब देकर स्वागत करेंगी। जिन बूथों को मॉडल बनाया जाएगा, उनमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय रानीपोखर के 35 और 36 नंबर बूथ, उमवि उकरीद के 99 और 100 नंबर बूथ, हॉलीक्रास स्कूल के 102 और 103 नंबर बूथ, एआरएस पब्लिक स्कूल के 131 और 132 नंबर बूथ, चिन्मया विद्यालय के 210 और 211 नंबर बूथ, डीपीएस के 219 और 220 नंबर बूथ, एमजीएम स्कूल के 228 और 229 नंबर बूथ, केंद्रीय विद्यालय के 233 और 234 नंबर बूथ, संतजेवियर्स स्कूल के 277 और 278 नंबर बूथ तथा आरवीएस कालेज के 303 और 304 नंबर बूथ शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव में इन बूथों में 40 प्रतिशत के कम मतदान हुए थे। इसके लिए जिला प्रशासन ने इन जगहों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इसके अलावा इनमें से कुछ चयनित बूथों को मॉडल बूथ भी बनाया गया है। जिन बूथों में 40 प्रतिशत के कम मतदान हुए थे उनमें शिबूटांड़, बैदमारा और महुआर के बूथ नंबर 8, 9, 13 और 17 के लिए शिबूटांड़ हनुमान मंदिर के सामने। सिवनडीह के बूथ नंबर 82, 84, 86, 87, 88 और 122 के लिए कर्बला मैदान सिवनडीह में। कुर्मीडीह, रेलवे कालोनी और माराफारी के बूथ नंबर 102,